बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को विभागीय टेट में शामिल किया जाएगा की नहीं, आज आ सकता है कोर्ट का फैसला

बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को विभागीय टेट में शामिल किया जाएगा की नहीं, आज आ सकता है कोर्ट का फैसला

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को विभागीय टेट में शामिल किया जाएगा की नहीं इस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज फैसला सुना सकता है क्योंकि लंबे समस्या से शिक्षामित्रों द्वारा विभागीय टेट में शामिल करने की मांग की जा रही है!

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (विशेष टीईटी) में शिक्षामित्रों को आवेदन का अवसर देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।मुख्य बिंदु

याचिका का कारण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2 सितंबर को जारी किए गए विशेष टीईटी विज्ञापन में शिक्षामित्रों को शामिल न किए जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थीं।कोर्ट की कार्रवाई: अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है तथा संबंधित पक्षों को लिखित सबमिशन जमा करने के लिए कहा था।

आज आ सकता है शिक्षामित्रों के विभागीय टेट पर फैसला 

संभावनाएं जताई जा रही है की आज दोपहर के बाद शिक्षामित्रों के विभागीय टेट पर कोर्ट की तरफ से कोई अहम फैसला सुनाया जा सकता है तथा कोर्ट का फैसला क्या होगा सभी शिक्षामित्रों की निगाहें इस पर टिकी हुई है फिलहाल शिक्षामित्रों को विभागीय टेट में शामिल किया जाएगा की नहीं यह तो आज सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा!

नोट- यह खबर हमें सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है हैं की आज कोर्ट फैसला सुनाएगा कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरुर कर लें धन्यवाद

 

Leave a Comment