स्कूल समय में ही होगी शिक्षक संकुल की बैठकें, पढ़िए सूचना
शिक्षक संकुल की बैठक meeting अब स्कूल School समय में ही की जाएगी। हर महीने तीसरे मंगलवार को यह बैठक आयोजित होगी। एक अप्रैल April से 30 सितंबर तक दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक और एक अक्तूबर October से 31 मार्च March तक दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक यह बैठकें आयोजित की जाएंगी।अभी तक परिषदीय स्कूलों school की मासिक समीक्षा से संबंधित यह बैठकें स्कूल School समय के बाद आयोजित होती थी। स्कूल School समय के बाद शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित होने के कारण शिक्षक Teacher इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते थे। अब न्याय पंचायत स्तर पर सभी विद्यालय vidyalaya एजेंडे के साथ अपनी-अपनी रिपोर्ट report रखेंगे।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों के सीखने के स्तर, कैचअप शिक्षण के तहत कमजोर छात्रों को अलग से पढ़ाने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को किए जाने वाले उपायों और अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यार्थियों का गृहकार्य पूरा कराने को प्रेरित किए जाने के विषय में समीक्षा की जाएगी। फिलहाल अब शिक्षकों Teacher’s को शिक्षक संकुल बैठक में प्रतिभाग करने में कठिनाई नहीं होगी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों Teacher’s की कठिनाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।