128 स्कूलों की एकसाथ जांच! हेडमास्टर निलंबित, 7 शिक्षकों का वेतन रोका, पढ़िए सूचना
संभल में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया। DM की टीम ने एक साथ 128 सरकारी स्कूलों की जांच की। जांच के दौरान सामने आई कमियों के बाद एक हेडमास्टर पर निलंबन की कार्रवाई की गई, जबकि 7 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाने की बात सामने आई है। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील व्यवस्था की भी जांच की गई। इसके अलावा ग्राम प्रधानों को 95-G के नोटिस जारी किए गए। DM ने आगे भी इसी तरह के सरप्राइज इंस्पेक्शन जारी रखने की बात कही है। आखिर 128 स्कूलों की जांच में क्या-क्या सामने आया और किन मामलों में कार्रवाई हुई? देखिए संभल से पूरी रिपोर्ट।