शिक्षामित्रों के स्थानांतरण/ समायोजन के सम्बन्ध में बीएसए साहब का आर्डर जारी

शिक्षामित्रों के स्थानांतरण/ समायोजन के सम्बन्ध में बीएसए साहब का आर्डर जारी

विषय—शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण / समायोजन के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषयक, शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ0प्र0, लखनऊ के कार्यालय के पत्रांक: शि0नि0 (बे0) /53767-937/2025-26 दिनांक 12.12.2025 द्वारा संलग्न शासनादेश संख्या-आई/1167874/2025, 68-5099/99/2023 बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 लखनऊ दिनांक 09 दिसम्बर, 2025 (प्रति संलग्न) द्वारा शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण/समायोजन के लिए प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस कार्यालय के पत्रांक: समग्र शिक्षा (गुणवत्ता)/32791-97/2025-26 दिनांक 22 दिसम्बर, 2025 एवं पत्रांक: समग्र शिक्षा (गुणवत्ता)/10769-75/2026-27 दिनांक 28 जुलाई, 2026 के माध्यम से प्रथम चरण में निर्धारित प्रारूप पर विकल्प/सूचना आप द्वारा अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध करायी गयी है, जिसका परीक्षण करने पर प्रथम चरण हेतु कुल 166 शिक्षामित्रों को अर्ह पाया गया है।

Read More : बड़ी खबर: 23 सितंबर को शिक्षामित्रों के विभागीय टेट मामले में फाइनल सुनवाई, हो सकता है बड़ा फैसला?

अस्तु उपरोक्त के अनुक्रम में आप समस्त को निर्देशित किया जाता है कि पत्र के साथ संलग्न **166 शिक्षामित्रों की सूची में अंकित शिक्षामित्रों का नाम, विवरण मिलान करना सुनिश्चित करें, यदि किसी भी शिक्षामित्र का नाम छूटा हो, गलत अंकित है तो उक्त से सम्बन्धित प्रत्यावेदन दिनांक 21.09.2026 (सोमवार) तक अनिवार्यरूप से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्राप्त कराया जाए। उक्त तिथि के उपरान्त किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा। उक्त सूची को समस्त शिक्षामित्रों के मध्य प्रसारित किया जाए।

संलग्नक : उक्तवत।

(उपेन्द्र गुप्ता)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
सुलतानपुर।

पृष्ठसं0: पत्रांक व दिनांक उपरोक्तानुसार।

प्रतिलिपि—निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

  1. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय उ0प्र0, लखनऊ।
  2. जिलाधिकारी महोदय, सुलतानपुर।
  3. मुख्य विकास अधिकारी महोदय, सुलतानपुर।
  4. प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सुलतानपुर।
  5. सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या मण्डल, अयोध्या।
  6. समस्त शिक्षामित्र जनपद-सुलतानपुर (मूल विद्यालय हेतु) को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि यदि किसी का नाम छूटा हो अथवा गलत अंकन किया गया है तो उक्त से सम्बन्धित अभिलेखों सहित प्रत्यावेदन दिनांक 21.09.2026 तक अनिवार्य रूप से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।
  7. कार्यालय प्रति।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
सुलतानपुर।

Leave a Comment