शिक्षा मित्र मूल विद्यालय / स्थानान्तरण / समायोजन अपडेट
आप सभी सम्मानित शिक्षा मित्र साथियों को सादर अवगत कराना है माननीय बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सूचना प्राप्त किया गया था जिससे पता चला कि 26 शिक्षा मित्रों में से 3 शिक्षा मित्र दो रुधौली ( सुशीला देवी एवं गनेश प्रसाद ) तथा सल्टौआ से सरोज वर्मा अपने मूल विद्यालय के निकट का विकल्प नहीं दे रहें इन्होंने जो मूल विद्यालय भरा था वहाँ जगह नहीं है
अतः इन ब्लाकों के ब्लाक अध्यक्ष सम्बन्धित शिक्षा मित्र से बात करके यदि वह विकल्प देना चाह रहे हैं तो BEO के पास शीघ्रातिशीघ्र विकल्प प्रपत्र सूची पहुँचा दें अन्यथा यह माना जायेगा कि आप तीनो लोग अपने वर्तमान विद्यालय पर ही रहना चाह रहें हैं इसीलिए आदरणीय BSA साहब द्वारा उसे मानकर मूल विद्यालय की सूची जारी करने की प्रक्रिया अग्रसारित कर दी जायेगी