Shikshamitra News : शिक्षामित्रों के विशेष TET को लेकर महत्वपूर्ण पहल

Shikshamitra News : शिक्षामित्रों के विशेष TET को लेकर महत्वपूर्ण पहल

📢 शिक्षामित्रों के विशेष TET को लेकर महत्वपूर्ण पहल

माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन की आगामी बैठक में शामिल होने वाले समस्त माननीय सदस्य विधान परिषद गणों से शिक्षामित्रों को विशेष TET में शामिल किए जाने के लिए निवेदन किया गया।

इस महत्वपूर्ण प्रयास के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह जी, जिला अध्यक्ष फतेहपुर सुशील तिवारी जी, जिला अध्यक्ष लखनऊ रहिनाम सिंह जी, ओम पटेल जी, संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह जी एवं कोषाध्यक्ष संतोष पांडे जी उपस्थित रहे।

हमारा स्पष्ट आग्रह है कि वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में योगदान दे रहे शिक्षामित्रों को विशेष TET में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ सके। ✊

शिक्षामित्रों की आवाज़—अब सरकार तक मजबूती से पहुँच रही है।

आपका साथी
सुशील यादव
प्रदेश महामंत्री
UPPSMS

#शिक्षामित्र #विशेषTET #SpecialTET #शिक्षामित्रों_का_अधिकार #UPPSMS #अजयसिंह #सुशीलयादव #शिक्षामित्र_एकता #उत्तरप्रदेश

 

Leave a Comment