स्पेशल टेट को छह मंडलों में परीक्षा केंद्र, शिक्षकों ने मांगा अवकाश

स्पेशल टेट को छह मंडलों में परीक्षा केंद्र, शिक्षकों ने मांगा अवकाश

प्रयागराज: उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग तीन नवंबर को बेसिक स्कूलों के शिक्षकों Teacher’s के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने जा रहा है। सभी 18 मंडलों के शिक्षकों ने इसमें आवेदन किया है, बावजूद इसके परीक्षा के लिए छह मंडलों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

इस परीक्षा Exam में बड़ी संख्या में उम्रदराज शिक्षक शामिल होंगे। वे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में अपनी सेवा को संरक्षित करने के लिए स्पेशल टेट TET दे रहे हैं। न्यायालय ने शिक्षकों Teacher’s के लिए टेट उत्तीर्ण करने की समय सीमा 31 अगस्त, 2028 तक निर्धारित की है। ऐसे में इन शिक्षकों Teacher’s के पास टेट में शामिल होने के लिए सीमित विकल्प हैं। प्रत्येक मंडल व जनपद में परीक्षा केंद्र न बनाए जाने से परीक्षार्थियों को करीब 150 से 200 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ सकती है। बहुत से अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा उप्र शासन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि परीक्षा के दिन अर्थात तीन नवंबर November को स्पेशल टेट Special TET देने वाले शिक्षकों TET के लिए अवकाश स्वीकृत किया जाए।

 

Leave a Comment