उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक होगा

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक होगा

जनगणना-2027 के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 5 सितंबर, 2026 के अनुसार उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, गोवा एवं पंजाब में जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्व-गणना की अवधि 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तथा संदर्भ तिथि 5 जनवरी, 2027 को 00:00 बजे निर्धारित है।

स्पष्ट किया जाता है कि 30 अक्टूबर, 2026 को जारी अधिसूचना में उल्लिखित 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 की अवधि उत्तर प्रदेश के लिए लागू नहीं है। यह अधिसूचना अन्य राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए जारी की गई है, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं पंजाब सहित अधिसूचना में उल्लिखित क्षेत्रों को अलग रखा गया है।

अतः उत्तर प्रदेश में जनगणना की निर्धारित अवधि में कोई परिवर्तन अथवा स्थगन नहीं हुआ है। यहां जनसंख्या गणना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक ही संपन्न होगी।

 

Leave a Comment