अभय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी जी से की मुलाकात, शिक्षामित्रों के इन पांच बिन्दुओं पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री योगी जी की तरफ से मिला आश्वासन

अभय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी जी से की मुलाकात, शिक्षामित्रों के इन पांच बिन्दुओं पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री योगी जी की तरफ से मिला आश्वासन

*शिक्षामित्र शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश*

*संगठन द्वारा शिक्षामित्र हित में निरन्तर प्रयास के क्रम आज उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज से उनके सरकारी आवास लखनऊ में भेंट कर वार्ता हुई। आज की वार्ता के मुख्य बिन्दु थे -*

Read More : शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के नेताओं ने लखनऊ में डाला डेरा अब क्या होगा, शिवकुमार शुक्ला पहुंचे हाईकोर्ट, वीडियो कै माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें

1- वर्तमान में 80000 से अधिक शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं उनके स्थाईकरण की व्यवस्था

2- जो शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण नहीं है उनके लिए विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल करना

3- सेवाकाल की आयु 62वर्ष और 12 माह

4- शिक्षामित्र स्थानांतरण प्रक्रिया में अधिकारियों द्वारा की जा रही लापरवाही

5- फर्रुखाबाद चंदौली कौशांबी जिले में वर्ष 2018 का बकाया मानदेय भुगतान के सम्बन्ध में।

*आज माननीय मुख्यमंत्री जी से सभी बिन्दुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिए।*

*उसके पश्चात शिक्षामित्र सम्मेलन हेतु पत्र दिया, उन्होंने कहा कि आप तैयारी करिए और हम समय देंगे। समय के बारे में मैने कहा कि महाराज जी, अक्टूबर लास्ट या नवम्बर के पहले पखवाड़े में कार्यक्रम का समय उचित रहेगा, जिस पर उन्होंने सकारात्मक जवाब दिए।*

*साथियों, हम अपने स्तर से निरन्तर उचित जगह पर प्रयास कर रहे हैं, जहां से प्रयास का फल मिल सकता हैं।*

*जल्द ही शिक्षामित्रों की कुछ सदस्यों की टीम के साथ पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात होगी ।*

*अब हमें एक साथ आगे की तैयारी शुरू करनी है, इसमें सभी शिक्षामित्रों को गुटबाजी छोड़कर साथ देना चाहिए।*

*संगठन लगातार प्रयासरत है,आप सभी साथी विश्वास और भरोसा बनाए रखें।*

*धन्यवाद*

*अभय कुमार सिंह एवं समस्त संघ के पदाधिकारी और प्रदेश के शिक्षामित्र साथी।*

Leave a Comment