अनुदेशकों के एरियर भुगतान का रास्ता साफ
अयोध्या : उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रयासों एवं प्रदेश के अनुदेशकों anudeshako के सहयोग, समर्पण और त्याग के परिणामस्वरूप अनुदेशकों को लंबित बकाए की प्राप्ति हुई है। सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। संगठन ने इसे अनुदेशकों की एकजुटता और संघर्ष की जीत बताया। एरियर भुगतान को लेकर जारी आदेश की खुशी में रामनगरी के अनुदेशकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाई।
Supreme Court Mein Lambi सुप्रीम कोर्ट SC में कई वर्षों तक चली लंबी न्यायिक लड़ाई तथा सरकार Government के विरुद्ध दायर अवमानना कार्रवाई के परिणाम स्वरूप अनुदेशकों को उनका लंबित एरियर मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में अनुदेशकों anudeshako के अधिकारों की लड़ाई आगे बढ़ रही है।
उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा का कहना है कि यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों अनुदेशकों anudeshako के धैर्य, विश्वास, सहयोग और संघर्ष का परिणाम है। संगठन नेताओं का विश्वास है कि जिस तरह एरियर के मामले में सफलता मिली है, उसी तरह निरंतर अनुदेशकों की सेवा को स्थायी करने की लड़ाई भी निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी लड़ाई एकता और मजबूती से जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष पुनीत यादव, महामंत्री अतुल वर्मा, शशांक शेखर, रवींद्र सिंह, विनोद यादव, कुलदीप गौतम, शिव शर्मा इसे अनुदेशकों के संघर्ष की उपलब्धि बताया।