परिषदीय स्कूलों में बच्चे सीखेंगे बड़ों का आदर करना, पढ़िए सूचना

परिषदीय स्कूलों में बच्चे सीखेंगे बड़ों का आदर करना, पढ़िए सूचना

बीएसए BSA नवीन कुमार ने वर्तमान में बच्चों में घटते संस्कारों को देखते हुये एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीएसए BSA ने जिले के सभी परिषदीय स्कूलों school में बच्चों को नैतिक मूल्य और संस्कारों का पाठ पढ़ाने के निर्देश दिये हैं।बीएसए BSA का कहना है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास बहुत जरूरी है। जिले में परिषदीय विद्यालयों vidyalaya की संख्या 2,155 है। इनमें 3.25 लाख बच्चे नामांकित हैं। बीएसए ने इन सभी बच्चों को अब रोजाना किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक रूप से भी संस्कार सिखाने के निर्देश दिये हैं।

बीएसए BSA ने सभी स्कूलों school के प्रधानाध्यापकों Headmaster और सहायकध्यापकों को निर्देशित किया है कि वह बच्चों को नियमित रूप से बतायें कि अपनों से बड़ों का आदर कैसे किया जाता है। शिक्षक Teacher बच्चों को बतायें कि सुबह उठकर माता-पिता और घर के बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। गुरुजनों एवं परिवार के अन्य सदस्यों और समाज के सभी बड़ों का भी आदर, सम्मान करें। अपनी भाषा में अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। बीएसए BSA नवीन कुमार ने बताया कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक रूप से संस्कार सिखाने के निर्देश सभी स्कूलों को दिये हैं। बच्चों में पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों का विकास होना अनिवार्य है।

Leave a Comment