बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर बड़ा आदेश, प्रधानाध्यापकों की बढ़ी जिम्मेदारी

बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर बड़ा आदेश, प्रधानाध्यापकों की बढ़ी जिम्मेदारी

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रेरणा ऐप के माध्यम से समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं की डिजिटल (ऑनलाइन) उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश है।

उक्त के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त महोदय, प्रयागराज की अध्यक्षता में दिनांक 29.08.2026 को आहूत बैठक के जारी कार्यवृत्त दिनांक 02.09.2026, जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में दिनांक 03.09.2026 को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक दिवस प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे के मध्य जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/संविलियन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्रेरणा ऐप के माध्यम से डिजिटल (ऑनलाइन) उपस्थिति दर्ज की जायेगी।

यदि किसी भी विद्यालय के प्रअ0/प्रअ0 द्वारा लगातार तीन दिवस उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाये।

उक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने विद्यालय के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्रेरणा ऐप के माध्यम से डिजिटल (ऑनलाइन) उपस्थिति दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। यदि किसी भी विद्यालय के प्रअ0/प्रअ0 द्वारा लगातार तीन दिवस उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है तो सम्बन्धित प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे।

(देवव्रत सिंह)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
प्रतापगढ़।

पृष्ठांक: समग्र शिक्षा/621/2026-27 दिनांक—उक्तवत्।

प्रतिलिपि—निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित—

  1. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ।
  2. मण्डलायुक्त, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज।
  3. जिलाधिकारी, प्रतापगढ़।
  4. मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़।
  5. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  6. सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज।
  7. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद—प्रतापगढ़ को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि अपने-अपने विकास खण्ड के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को अपने स्तर से निर्देशित करें कि प्रत्येक दिवस ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें, तत्पश्चात समीक्षा कर ऐसे विद्यालयों की सूची बनायें/तैयार करें जो लगातार तीन दिवस उपस्थिति दर्ज न हो। ऐसे विद्यालयों के प्रअ0/प्रअ0 के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति सहित आख्या अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Leave a Comment