बड़ी खबर: शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर बीएसए साहब की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश, जानिए क्या कहा गया है इसमें
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिद्धार्थनगर की ओर से शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के मानदेय भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश में प्रत्येक माह की पहली तारीख को मानदेय संबंधित बैंक खातों में पहुंचाने के लिए समयबद्ध प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिद्धार्थनगर
पत्रांक: बेसिक/7635-36/2026-2027
दिनांक: 23 अक्टूबर 2026
प्रत्येक माह समय से होगा मानदेय का भुगतान
जिला परियोजना कार्यालय द्वारा यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को शिक्षामित्रों का मानदेय उनके बैंक खातों में प्राप्त हो सके। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय से सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करना अनिवार्य किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि SNA-SPARSH के माध्यम से मानदेय भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कोषागार को समय से बिल उपलब्ध कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
इसी क्रम में शिक्षामित्र एवं अनुदेशक मानदेय भुगतान के लिए निम्न मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
मानदेय भुगतान की निर्धारित समय-सारणी
1. समस्त प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षामित्रों की उपस्थिति के संबंध में सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए प्रत्येक दशा में माह की 23 तारीख तक समस्त विवरण अपने ब्लॉक संसाधन केंद्र कार्यालय पर उपलब्ध कराया जाएगा।
2. समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रत्येक दशा में माह की 26 तारीख तक उपस्थिति से संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर समस्त विवरण जिला परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
3. प्रत्येक दशा में माह की 28 तारीख तक बिल DDO पोर्टल पर प्रेषित किया जाएगा।
4. अधिकतम अगले माह की पहली तारीख तक भुगतान हेतु बिल कोषागार में प्राप्त कराया जाएगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
(अभिनय कुमार सिंह)
वित्त एवं लेखाधिकारी,
बेसिक शिक्षा, सिद्धार्थनगर
(शैलेश कुमार)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
सिद्धार्थनगर
