बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय को लेकर बीएसए साहब का आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश,कल तक करें यह काम
सुलतानपुर। शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय भुगतान को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुलतानपुर की ओर से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विकास खंडों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों की उपस्थिति के आधार पर प्रत्येक माह के मानदेय भुगतान के लिए बिल समय से कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
28 तारीख तक बिल उपलब्ध कराने के निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य परियोजना कार्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विगत माह से समग्र शिक्षा के समस्त भुगतान केवल SNA स्पर्श पोर्टल के माध्यम से किए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इसी के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के मानदेय बिल प्रत्येक माह की 28 तारीख तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इससे अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान समय से किया जा सकेगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
किन अधिकारियों को भेजी गई प्रति?
आदेश की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ निम्न अधिकारियों को भेजी गई है—
- महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश लखनऊ।
- जिलाधिकारी, सुलतानपुर।
- मुख्य विकास अधिकारी, सुलतानपुर।
- सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, समग्र शिक्षा, जनपद सुलतानपुर।
- कार्यालय प्रति।
आदेश जारीकर्ता:
उपेन्द्र गुप्ता
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
सुलतानपुर
आदेश दिनांक: 24 अक्टूबर 2026
