शिक्षामित्रों के सितंबर महीने के मानदेय को लेकर अपडेट
सुलतानपुर-श्रीमान जिला बेसिक अधिकारी महोदय के अथक प्रयास से शिक्षामित्र का मानदेय माह सितम्बर 2026 का खातो मे भुगतान हो गया है।
उक्त सराहनीय कार्य के लिए BSA महोदय को संगठन की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार। तथा कल दिनांक 27.10.2026 को BSA कार्यालय पर होने वाला धरना-प्रदर्शन संगठन ने स्थगित कर दिया है ।यह जानकारी आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा संरक्षक केसी मिश्रा महामंत्री प्रदीप यादव व जिला मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी ने संयुक्त रूप से दी है।