बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में अब हर महीने एक तारीख को मिलेगा शिक्षकों को वेतन,साहब का आया बड़ा आदेश

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में अब हर महीने एक तारीख को मिलेगा शिक्षकों को वेतन,साहब का आया बड़ा आदेश

मैनपुरी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश में वेतन का भुगतान माह की प्रथम तिथि को किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मैनपुरी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन माह की प्रथम तारीख को भुगतान किया जाना चाहिए, किंतु जनपद मैनपुरी में यह व्यवस्था अभी तक लागू नहीं हो पाई है। पत्र में इसे खेद का विषय बताते हुए कहा गया है कि अन्य जनपदों में वेतन का भुगतान महीने की प्रथम तिथि को हो जाता है।

सभी प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश

जारी आदेश में निर्देशित किया गया है कि सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए वेतन संबंधी समस्त प्रकार की प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों पर ही की जाए।

इसके लिए वेतन बिल प्रिंट लेकर तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा माह के अन्तिम दो दिन पूर्व वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, मैनपुरी कार्यालय में प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराया जाए, जिससे वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा माह की प्रथम तारीख को वेतन का भुगतान किया जा सके।

आदेश में संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र संख्या: पं०सं०/वेतन/7036-38/2026-27
दिनांक: 10/09/2026
जारीकर्ता: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी
हस्ताक्षर: सूर्य प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी

📌 खबर का मुख्य बिंदु

मैनपुरी के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अब माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को समय से वेतन बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Comment