बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में एक सप्ताह और लगेगा, पढ़िए सूचना

बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में एक सप्ताह और लगेगा, पढ़िए सूचना

कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag से जुड़ी शिकायतों की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। फाइलों और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल में समय लगने के कारण समिति को रिपोर्ट Report तैयार करने में करीब एक सप्ताह और लग सकता है।जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट Report डीएम DM के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की ओर से मुख्यमंत्री CM से की गई शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू कराई गई थी। शिकायत में बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag से जुड़े शासकीय दस्तावेजों document और फाइलों में हेराफेरी समेत कई आरोप लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 30 सितंबर September को जांच के निर्देश दिए थे।जांच के लिए सीडीओ CDO राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज और वरिष्ठ कोषाधिकारी नीलम शर्मा को शामिल किया गया है। समिति को सात दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था, लेकिन दस्तावेजों document की पड़ताल और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों का मिलान करने में अतिरिक्त समय लग रहा है। बुधवार को सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कार्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA संदीप कुमार के साथ बैठक की। इसमें जांच से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर चर्चा की गई। सीडीओ CDO राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी।

 

Leave a Comment