बेसिक शिक्षा विभाग की पहल: अब UP के परिषदीय स्कूलों में हर कक्षा के मेधावियों का होगा सम्मान

बेसिक शिक्षा विभाग की पहल: अब UP के परिषदीय स्कूलों में हर कक्षा के मेधावियों का होगा सम्मान

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों vidyalaya fमें पढ़ने वाले बच्चों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए 15 फरवरी February से 15 मार्च March के बीच पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। पीएम श्री विद्यालयों को इस आयोजन से बाहर रखा गया है।हर कक्षा से परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, सर्वाधिक उपस्थिति और विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, बच्चों की उपलब्धियों में सहयोग करने वाले अभिभावकों और सक्रिय विद्यालय vidyalaya प्रबंध समिति (एसएमसी) सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Read  More : बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को विभागीय टेट में शामिल करने हेतु इलाहाबाद हाईकोर्ट याचिका

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों BSA को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। समारोह में ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों, एसएमसी सदस्यों और सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षकों Teacher’s को व्यक्तिगत रूप से और बच्चों द्वारा बनाए गए निमंत्रण कार्ड Card के माध्यम से आमंत्रित करना होगा।

Leave a Comment