Big breaking News: उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल व परसों दो दिनों का स्कूलों में रहेगा अवकाश, देखें सम्बंधित आर्डर

Big breaking News: उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल व परसों दो दिनों का स्कूलों में रहेगा अवकाश, देखें सम्बंधित आर्डर

वाराणसी। जनपद वाराणसी के सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 22 अक्टूबर 2026 और 23 अक्टूबर 2026 को जिले के स्कूलों में दो दिन का अवकाश रहेगा।

22 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश

जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश तालिका के अनुसार 22 अक्टूबर 2026 को नाटी इमली के भरत मिलाप के अवसर पर स्थानीय अवकाश निर्धारित है।

23 अक्टूबर को मतदान के कारण छुट्टी

वहीं 23 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान होना है। मतदान दिवस को देखते हुए भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक संचालित सभी विद्यालय 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

यह अवकाश निम्न विद्यालयों में लागू रहेगा—

  • परिषदीय विद्यालय
  • राजकीय विद्यालय
  • अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
  • मान्यता प्राप्त विद्यालय
  • ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय
  • CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय
  • अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment