BSNL का सस्ता प्लान, 72 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन खत्म

BSNL का सस्ता प्लान, 72 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन खत्म

BSNL के 72 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। यह प्लान 500 रुपये से भी कम प्राइस में आता है। BSNL के पिटारे में 72 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान की कीमत 500 रुपये से भी कम है और इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिलता है। एक तरफ जहां निजी कंपनियां अपने कई सस्ते प्रीपेड प्लान बंद कर रही हैं, वहीं सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने कम खर्च में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान मार्केट में उतार दिए हैं।

BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस प्रीपेड प्लान की कीमत 485 रुपये है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। यूजर्स को कुल मिलाकर 144GB डेटा मिलता है।

BSNL का यह सस्ता रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा का लाभ लेना चाहते हैं। यूजर्स अगर BSNL का नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज कर रहे हैं तो भी इस प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज करा सकते हैं।

BSNL इसके अलावा अपने 51 रुपये वाले ऑफर को फिर से लेकर आया है। इस ऑफर में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही, पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

कंपनी जल्द ही अपनी 5G सर्विस को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सरकारी टेलकॉम ऑपरेटर इसके लिए लाखों नए 4G/5G टावर लगा रहा है। पिछले साल कंपनी ने पूरे भारत में एक साथ 4G सर्विस लॉन्च की है।

Leave a Comment