छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सस्पेंड, पढ़िए सूचना
मुजफ्फरनगर: परिषदीय विद्यालय vidyalaya में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर बीएसए BSA ने कार्रवाई कर दी है। आरोपी इंचार्ज अध्यापक teacher को सस्पेंड किया गया है। मोरना ब्लॉक के गांव बेहड़ा थ्रू स्थित कंपोजिट विद्यालय vidyalaya के इंचार्ज अध्यापक सुबोध कुमार पर 8वीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगा था।
छात्रों द्वारा अपने परिजनों को इसकी जानकारी information दी गई थी, जिसके बाद मामला बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के अधिकारियों के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ BEO सदर ध्यान चंद से जांच कराई गई, जिसकी आख्या मिलते ही बीएसए BSA ने आरोपी इंचार्ज अध्यापक सुबोध कुमार को सस्पेंड कर दिया।