इस जनपद में 3 सितंबर रहेगा अवकाश, देखें आदेश

इस जनपद में 3 सितंबर रहेगा अवकाश, देखें आदेश

कौशांबी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त अनुमति के क्रम में मौसम विभाग द्वारा अतिवृष्टि की संभावना एवं जनपद कौशांबी तथा आसपास लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कौशांबी ने दिनांक 03 सितंबर 2026 को कक्षा 01 से 12 तक के समस्त परिषदीय एवं समस्त बोर्ड के मान्यता/सहायता प्राप्त अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालयों में रेनी-डे अवकाश घोषित किया है।

कार्यालय आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण शिक्षकों एवं विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किसी दुर्घटना से बचाने तथा उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इस अवकाश की सूचना का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित समाचार पत्रों से जनहित में इस सूचना को प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है।

आदेश दिनांक: 03 सितंबर 2026
जारीकर्ता: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनपद कौशांबी
पत्र संख्या: अनु-02/5716-24/2026-27

Leave a Comment