हर माह होगी परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई की पड़ताल, बनेगा रिपोर्ट कार्ड

हर माह होगी परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई की पड़ताल, बनेगा रिपोर्ट कार्ड

महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में शिक्षा Shiksha की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब हर महीने पढ़ाई study और बच्चों की सीखने की क्षमता की समीक्षा की जाएगी। महराजगंज में 1710 परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में करीब 1.98 लाख बच्चे पंजीकृत हैं।इन बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर विभाग vibhag की नियमित नजर रहेगी। विद्यालय vidyalaya स्तर से लेकर ब्लाक, जिला और राज्य स्तर तक समीक्षा की व्यवस्था लागू की जा रही है।

प्रत्येक माह mahine के चौथे शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापकों headmaster के साथ बैठक कर विद्यालय की प्रगति का रिपोर्ट कार्ड report card तैयार करेंगे। इसमें शैक्षिक कैलेंडर के पालन, पाठ्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति और बच्चों की सीखने संबंधी कठिनाइयों की समीक्षा की जाएगी। कमियां मिलने पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।समीक्षा में निपुण भारत मिशन, छात्र नामांकन, उपस्थिति, बालिका एवं समावेशी शिक्षा, डिजिटल संसाधनों, प्री-प्राइमरी शिक्षा और पीएम पोषण योजना Yojna को भी शामिल किया जाएगा।

निपुण तालिका में बच्चों की दक्षताओं के अंकन, निपुण ऐप nipun app के नियमित आकलन और परख आकलन के परिणामों की भी जांच होगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि बच्चे निर्धारित दक्षताओं को हासिल कर रहे हैं या नहीं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति और नामांकन के साथ पीएम पोषण योजना Yojna के संचालन तथा डिजिटल संसाधनों के प्रयोग की भी समीक्षा होगी। बालिका और समावेशी शिक्षा Shiksha को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

Leave a Comment