क्या पूरे उत्तर प्रदेश में होगी स्कूलों की छुट्टी? CM योगी की तरफ से आया बड़ा अपडेट!
यूपी के बाकी जिलों में भी हो सकता है अवकाश? बारिश के बीच छुट्टी को लेकर अपडेट का इंतजार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक 44 जनपदों में अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है, जबकि प्रदेश के कई अन्य जिलों में अभी स्कूल संचालित हो रहे हैं।
Read More: बिग ब्रेकिंग न्यूज़: इन 43 जिलों में हुआ अवकाश घोषित, देखें पूरी लिस्ट
लगातार बारिश के कारण अभिभावकों और विद्यार्थियों की ओर से भी अन्य जिलों में छुट्टी घोषित करने की मांग की जा रही है। ऐसे में लोगों की नजर अब शासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आने वाले किसी संभावित अपडेट पर बनी हुई है।
हालांकि, अभी तक प्रदेश के सभी जिलों में अवकाश को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। यदि मौसम की स्थिति को देखते हुए शासन या जिला प्रशासन की ओर से कोई नया आदेश जारी होता है, तो उसी के आधार पर संबंधित जिलों में स्कूल बंद किए जा सकते हैं।
अभिभावक फिलहाल अपने जिले के जिला प्रशासन, बीएसए या डीआईओएस के आधिकारिक आदेश का इंतजार करें।
बिग ब्रेकिंग न्यूज़: इन 43 जिलों में हुआ अवकाश घोषित, देखें पूरी लिस्ट