Primary Ka mater : स्कूलों में मिड-डे-मील की खुली पोल! न रोटियों पर घी, न थाली में फल

Primary Ka mater : स्कूलों में मिड-डे-मील की खुली पोल! न रोटियों पर घी, न थाली में फल

अमरोहा। बेसिक शिक्षा परिषद basic shiksha parishad के स्कूलों school में नौनिहालों को घटिया मिड-डे-मील परोसा जा रहा है। सब्जी के साथ नौनिहालों को सूखी रोटियां परोसी जा रही है। जिसमें कुछ बच्चे मिड-डे-मील नहीं खाते।स्कूलों School में बच्चों को आलू-बरी की सब्जी के साथ बच्चों को सूखी रोटियां परोसी गई थी। जबकि रफातपुरा प्राथमिक विद्यालय vidyalaya में सुबह दस बजे तक बच्चों को फल भी नहीं बांटे गए थे। प्रधानाध्यापक Headmaster ने बताया कि कि बच्चों का बांटने के लिए फल नहीं आए हैं।टीम सोमवार Monday को नगर के परिषदीय स्कूलों school में मेन्यू के अनुसार मिड-डे-मील परोसे जाने की हकीकत जानने के लिए निकली। सब्जी-रोटी परोसने का मेन्यू था। करीब 9.30 रफातपुरा प्राथमिक विद्यालय vidyalaya पहुंचकर देखा तो एक कक्ष में प्रधानाध्यापक Headmaster शबाना परवीन बैठीं थी।

Read More : Gold Rate Today: 15 दिन में सोना 10,500 और चांदी 8,500 रुपये सस्ती

जबकि बच्चे कक्षा class में अकेले खेल रहे थे। बच्चों को फल नहीं बांटे गए थे। प्रधानाध्यापक Headmaster ने बताया कि फल बच्चों को बांटने के लिए नहीं आए है। इसके बाद टीम ने 10.10 बजे प्राथमिक विद्यालय vidyalaya हमीदपुरा देखा तो प्रधानाध्यापक भावना यादव समेत अन्य स्टाफ मौजूद मिला। वहां बच्चों को फल बांटे गए थे, जिसमें फर्म से मिड-डे-मील में आलू-बरी की सब्जी के साथ सूखी रोटियां थी।प्रधानाध्यापक Headmaster ने बताया कि रोटियां मशीन से बनकर आती है। टीम कल्यानपुरा प्राथमिक विद्यालय vidyalaya में देखा तो वहां केवल शिक्षामित्र shikshamitra नगमा मिली। बच्चे गेम खेल रहे थे। मिड-मील में आलू बरी की सब्जी थी। वहां भी सूखी रोटियां थी। शिक्षामित्र shikshamitra ने बताया कि इतना घटिया मिड-डे-मील आ रहा है। कुछ बच्चे खाने से ही इन्कार कर देते हैं।

टीम हुसैनपुरा प्राथमिक विद्यालय vidyalaya पहुंची। वहां प्रधानाध्यापक Headmaster पूजा शर्मा, सहायक अध्यापक प्राची व शिक्षामित्र shikshamitra शशि मिली। वहां 40 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों को फल बांट दिए गए थे, जबकि मिड-डे-मील रोटी व सब्जी रखी थी। रोटियां सूखी हुई थी। प्रधानाध्यापक Headmaster ने बताया कि रोटियां इतनी घटिया आ रही है कि कुछ बच्चे खाते ही नहीं है।

इसके बाद टीम करीब 10.45 बजे संविलियन विद्यालय vidyalaya गुलड़िया पहुंची, वहां देखा तो बच्चे मिड-डे-मील का खाना खा रहे थे, लेकिन रोटियां सूखी थी। प्रधानाध्यापक Headmaster रितु ने बताया कि रोटियां सूखी है पर हम कुछ नहीं कह सकते। फिलहाल मिड-डे-मील की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

स्कूलों का निरीक्षण कर मिड-डे-मील की गुणवत्ता परखी जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित फर्म का ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

– मोनिका, बीएसए। BSA

Leave a Comment