Shikshamitra Tet update: 26 साल से कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर, विशेष TET में शामिल करने की मांग तेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों {Shikshamitra Tet update}को विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल किए जाने की मांग को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है। राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किया गया है।
Shikshamitra Tet update
Read More : महिला शिक्षिकाओं की अवकाश तालिका देखें एवं डाऊनलोड करें
पत्र में प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के संयुक्त हस्ताक्षरित स्पष्ट प्रार्थना पत्र का संदर्भ दिया गया है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत अध्यापकों के लिए विशेष टीईटी के संबंध में 2 सितंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति में 26 वर्षों से बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को शामिल नहीं किए जाने का उल्लेख है।
पत्र के माध्यम से शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल किए जाने का अनुरोध किया गया है। राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से संलग्न प्रार्थना पत्र का अवलोकन कर नियमानुसार उचित कार्यवाही करते हुए शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल करने की कृपा करने का अनुरोध किया है।

पत्र पर दिनांक: 07/09/2026 अंकित है।
पत्र की मुख्य बातें
- विषय: शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में शामिल करने की मांग
- संबंधित परीक्षा: विशेष टीईटी
- पत्र दिनांक: 07 सितंबर 2026
- संबोधित: मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
- पत्र भेजने वाले: हंस राज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग
- मांग: प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल किया जाए।