School holiday : अत्याधिक बारिश के कारण कल (07.09.2026)जनपद में कक्षा 1- 8 तक बच्चों का अवकाश घोषित, आदेश जारी
पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण विद्यालयों में जलभराव के दृष्टिगत कक्षा 01 से 08 तक के संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 07.09.2026 का छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया गया है।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पीलीभीत की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने विभागीय महत्वपूर्ण कार्य हेतु विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
जारी आदेश का विवरण
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पीलीभीत
पत्रांक: बेसिक / 6714-21 / 2026-27
दिनांक: 06/09/2026
प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित—
01- महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ।
02- जिलाधिकारी महोदय, पीलीभीत।
03- मुख्य विकास अधिकारी, पीलीभीत।
04- शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ0प्र0 लखनऊ।
05- सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ0प्र0 लखनऊ।
06- जिला विद्यालय निरीक्षक, पीलीभीत।
07- जिला सूचना अधिकारी, पीलीभीत को इस आशय से प्रेषित है कि जनहित में उक्त सूचना को सम्मानित समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
08- समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जनपद पीलीभीत को इस निर्देश के साथ प्रेषित है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पीलीभीत