शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विशेष अवकाश! पितृ विसर्जन पर मिलेगी छुट्टी, अवकाश तालिका में हुआ स्पष्ट प्रावधान

शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विशेष अवकाश! पितृ विसर्जन पर मिलेगी छुट्टी, अवकाश तालिका में हुआ स्पष्ट प्रावधान

विशेष समाचार: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी आवश्यकतानुसार कर सकेंगे ‘पितृ विसर्जन अवकाश’ का उपभोग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी वर्ष 2026 की अवकाश तालिका के अंतर्गत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के लिए पितृ विसर्जन अवकाश को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई है। अवकाश तालिका के क्रमांक 5 में दिए गए निर्देशों के अनुसार यह प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें –बिग ब्रेकिंग: वरिष्ठता के आधार पर स्कूलों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों की तैनाती शुरू ।

अवकाश तालिका में क्या है प्रावधान?
परिषद की अवकाश तालिका के क्रमांक 5 में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि—

“हरि तालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवा चौथ, संकटा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललाई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश शिक्षिकाओं एवं पितृ-विसर्जन का अवकाश शिक्षक/शिक्षिकाओं को देय होगा।”

कैसे ले सकेंगे शिक्षक इस अवकाश का लाभ?
चूँकि ‘पितृ विसर्जन अवकाश’ को मुख्य अवकाश सूची में किसी एक निश्चित या निर्धारित तिथि पर विशेष तौर पर अंकित नहीं किया गया है, इसलिए शिक्षा विभाग के जानकारों और नियमों के मुताबिक—

महिला विशेष त्योहारों के मिलने वाले अवकाश की तर्ज पर ही शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपनी आवश्यकता तथा पितृ विसर्जन की वास्तविक तिथि के अनुसार इस अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। यह व्यवस्था शिक्षकों को उनकी पारिवारिक एवं पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार अवकाश का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करती है।

Leave a Comment