शिक्षामित्र फैसले को डबल बेंच में देंगे चुनौती : वसीम अहमद

शिक्षामित्र फैसले को डबल बेंच में देंगे चुनौती : वसीम अहमद

Prayagraj Shikshamitra Sangh Ke प्रयागराज। शिक्षामित्र संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी वसीम अहमद ने कोर्ट का फैसला आने के बाद कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ घोर अन्याय किया। वह लोग मामले को लेकर डबल बेंच में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 सितम्बर को जारी शासनादेश में परिषदीय

Vidyalaya Ke Sabhi Shikshak विद्यालय के सभी शिक्षक, मान्यता प्राप्त विद्यालय और सहायता प्राप्त विद्यालय के समस्त शिक्षकों के साथ साथ संविदा / डेलीवेज़ पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटरों को स्पेशल टेट में शामिल होने का अवसर दिया था लेकिन वही 26 वर्षों से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षामित्रों को वंचित किया गया है। इसी शासनादेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दिया था, जो 24 सितम्बर को रिजर्व किया गया था। आज वसीम अहमद व अन्य 220 बनाम राज्य सरकार को खारिज कर दिया है। वसीम अहमद ने कहा कि हम इस आदेश को डबल बेंच में चुनौती देंगे!

Leave a Comment