शिक्षकों को लेकर बीएसए साहब की तरफ से महत्वपूर्ण आदेश

शिक्षकों को लेकर बीएसए साहब की तरफ से महत्वपूर्ण आदेश

कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रावस्ती
निकट जिलाधिकारी कार्यालय, बहराइच रोड, भिनगा, श्रावस्ती।
ईमेल—[email protected]

पत्रांक–समग्र शिक्षा/एमआईएस/1196/2026-27 दिनांक 11/09/2026

1. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्रावस्ती।
2. समस्त प्रधानाध्यापक / इंच०३०, प्राथमिक / प्राथमिक / उच्च प्रा० / कम्पोजिट विद्यालय, जनपद–श्रावस्ती।

विषय– सीएम डैशबोर्ड में सितम्बर 2026 में जोड़े जाने हेतु फेलोशिप के रूप में चिन्हित किये गये अतिरिक्त प्रोजेक्ट्स में शिक्षक उपस्थिति शामिल किये जाने के संबंध में।

उपयुक्त विषयक आप समस्त को अवगत कराना है कि मा०मुख्यमंत्री माह–अगस्त 2026 की जिला अनुश्रवण पुस्तिका में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की उपस्थिति आगामी सितम्बर 2026 में जोड़े जाने हेतु फेलोशिप के रूप में चिन्हित किये गये अतिरिक्त प्रोजेक्ट्स में शामिल किया गया है।

उपरोक्त के क्रम में आप समस्त को निर्देशित किया जाता है कि जनपद के समस्त विद्यालयों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध शिक्षक उपस्थिति मॉड्यूल के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उक्त हेतु संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर नोडल शिक्षक नामित किया जाएगा, जिसके माध्यम से न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों से सम्पर्क स्थापित करते हुए ससमय उपस्थिति दर्ज करने की सूचना उपलब्ध करायी जाएगी।

खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने विकास खण्ड की सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को ईमेल के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

(आकांक्षा रावत)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
श्रावस्ती।

पृष्ठांकन–समय शिक्षा / सेवा संकल्प अभियान / ______ / 2026-27 तददिनांक।
प्रतिलिपि– निम्नलिखित की सेवा में सादर सूचनार्थ एवं कार्यवाही हेतु प्रेषित।

  1. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र० लखनऊ।
  2. जिलाधिकारी महोदय, श्रावस्ती।
  3. मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती।
  4. सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा, उ०प्र०।
  5. समस्त प्रधानाध्यापक / इंच०३०, प्राथमिक / उच्च / कम्पोजिट / पी०एम०श्री० परिषद् विद्यालय, श्रावस्ती।
  6. कार्यालय प्रति।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
श्रावस्ती।

Leave a Comment