शिक्षामित्रों के लिए नया काम,अब करेंगे यह काम

शिक्षामित्रों के लिए नया काम,अब करेंगे यह काम

Prayagraj Review Meeting Held प्रयागराज। मंडलायुक्त लोकेश एम ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक की। Safe Commute Facilities Discussed बैठक में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही, मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। उन्होंने बीएसए, बीडीओ और एबीएसए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 166 Schools Main Road समीक्षा में सामने आया कि 166 विद्यालयों में बच्चों को मुख्य सड़क पार कर स्कूल जाना पड़ता है।  

Shikshamitra Responsibility For Safety मंडलायुक्त ने शिक्षामित्रों को बच्चों को गांव से स्कूल तक सुरक्षित लाने और छुट्टी के बाद वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। Total 2832 Parishadiya Schools जनपद के 24 विकासखंडों में कुल 2832 परिषदीय विद्यालय हैं। Road Waterlogging Electricity Issues इनमें से 31 विद्यालयों में पहुंच मार्ग नहीं है। 11 विद्यालयों में गड्ढों के कारण जलभराव की समस्या है। 152 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन या विद्युत व्यवस्था में दिक्कतें हैं। Letters Sent For Solution मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को इनके समाधान के लिए पत्र भेजा। उन्होंने प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। 44 विद्यालयों के पास से हाईटेंशन तार हटाए जाने परु संतोष व्यक्त किया गया।

Leave a Comment