शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश जानिए क्या कहा गया है इसमें??
वित्तीय वर्ष 2026-27 से समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत SNA SPARSH प्रणाली के माध्यम से ब्लाक में कार्यरत शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का मानदेय प्रेषण हेतु सम्बन्धित कार्मिकों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 29.09.2026 समय 05:00 बजे तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।

अधोहस्ताक्षरी कार्यालय पत्रांक 579-581/2026-27 दिनांक 18.09.2026 द्वारा समग्र शिक्षा योजना को एस0एन0ए0 स्पर्श प्रणाली के माध्यम से संचालित कराये जाने हेतु पोर्टल पर समस्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के बैंक खातों को बेनिफिशियरी बनाया जाना है। उक्त कार्य को पूर्ण कराये जाने के लिए ब्लाक महुआ में कार्यरत समस्त शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के बैंक खातों से सम्बन्धित विवरण निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
परन्तु संलग्न सूची में अंकित शिक्षामित्रों/अनुदेशकों द्वारा अद्यतन बैंक खातों से सम्बन्धित विवरण निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिस कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा द्वारा रोष व्यक्त किया गया है।
अतः आपको पुनः निर्देशित किया जाता है कि दिये गये प्रारूप पर सूचना हार्ड कॉपी में दिनांक 29.09.2026 को सायं 05:00 बजे तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
🏦 बैंक खाता परिवर्तन के संबंध में
खाता परिवर्तन हेतु आवेदन पत्र दिनांक 29.09.2026 को सायं 05:00 बजे तक ही अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में स्वीकार किया जायेगा।
दिनांक 29.09.2026 को सायं 05:00 बजे के बाद मानदेय हेतु बैंक खाता परिवर्तित की सूचना कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा में प्रेषित कर दी जायेगी।
यदि किसी शिक्षामित्र/अनुदेशक का मानदेय बाधित होता है तो वह स्वयं उत्तरदायी होगा।
संलग्नक – उक्तवत।
खण्ड शिक्षा अधिकारी
महुआ, बांदा
📌 प्रतिलिपि
निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित:-
1. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा।
2. समस्त नोडल शिक्षक संकुल, क्षेत्र महुआ को इस निर्देश के साथ कि उक्त सूचना सम्बन्धित से प्राप्त करते हुए संकलित कर दिनांक 29.09.2026 समय 05:00 बजे तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
खण्ड शिक्षा अधिकारी
महुआ, बांदा