शिक्षामित्रों को नियमितिकरण मुद्दे पर 16 सितंबर को सुनवाई, देखें सम्बंधित आर्डर
विषय–मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में योजित रिट याचिका संख्या–4242/2026 विवेकानन्द व 269 अन्य बनाम उ0प्र0 राज्य व 05 अन्य के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक श्री विवेकानन्द पुत्र श्री श्रीनाथ, निवासी जनपद वाराणसी के प्रत्यावेदन दिनांक 14.04.2026 (छायाप्रति संलग्न) का अवलोकन करें, जिसके साथ मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में योजित रिट याचिका संख्या–4242/2026 विवेकानन्द व 269 अन्य बनाम उ0प्र0 राज्य व 05 अन्य में पारित आदेश दिनांक 28.03.2026 की प्रति संलग्न करते हुए, शिक्षामित्र कैडर के अनुरूप स्थायी पदों का सृजन करने, उनको समायोजित करने, सहायक अध्यापक पद के समान वेतनमान देने तथा नियमितीकरण किये जाने का अनुरोध किया गया है।

मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पारित उपरोक्त आदेश के अनुपालन में प्रकरण के निस्तारण हेतु दिनांक 16.09.2026 को अपराह्न 12:00 बजे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में सुनवाई की तिथि निर्धारित की जाती है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि रिट याचिका संख्या–4242/2026 विवेकानन्द व 269 अन्य बनाम उ0प्र0 राज्य व 05 अन्य में पारित आदेश दिनांक 28.03.2026 एवं याची द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदन दिनांक 14.04.2026 के क्रम में सुस्पष्ट आख्या/वांछित अभिलेखों सहित सुनवाई हेतु निर्धारित तिथि 16.09.2026 को अपराह्न 12:00 बजे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में आप स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा साथ ही अपने स्तर से उक्त सुनवाई में याचीगण को यथा तिथि/समय पर उपस्थित होने हेतु लिखित रूप में वाहक के माध्यम से सूचित करना सुनिश्चित करें।
संलग्नक: उक्तवत।
(अनिल भूषण चतुर्वेदी)
शिक्षा निदेशक (बेसिक)
उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
प्रतिलिपि–
श्री विवेकानन्द पुत्र श्री श्रीनाथ, निवासी ग्राम [टेक्स्ट अस्पष्ट], जनपद वाराणसी को इस आशय से प्रेषित कि प्रश्नगत प्रकरण के निस्तारण हेतु सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि 16.09.2026 को अपराह्न 12:00 बजे आप स्वयं शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ0प्र0 लखनऊ के कार्यालय कक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें।
(अनिल भूषण चतुर्वेदी)
शिक्षा निदेशक (बेसिक)
उत्तर प्रदेश, लखनऊ।