शिक्षा मित्रों का मानदेय समय पर दो! आखिर कब तक इंतजार करेगा शिक्षा मित्र का परिवार? 🙏

शिक्षा मित्रों का मानदेय समय पर दो! आखिर कब तक इंतजार करेगा शिक्षा मित्र का परिवार? 🙏

🙏 शिक्षा मित्रों का मानदेय समय पर दो! आखिर कब तक इंतजार करेगा शिक्षा मित्र का परिवार? 🙏

साथियों, आखिर हमारा मानदेय आने में इतना विलंब क्यों होता है? एक महीना और 25–26 दिन बीत चुके हैं, दूसरा महीना भी शुरू होने वाला है। आखिर कब तक हम अपने ही मेहनत के पैसे का इंतजार करते रहेंगे?

हम शिक्षा मित्र पिछले 26 वर्षों से लगातार पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बच्चों का भविष्य संवारने में लगे हुए हैं। हम भी सुबह विद्यालय जाते हैं, बच्चों को पढ़ाते हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। फिर हमारे मानदेय के भुगतान में इतनी देरी क्यों?

एक मजदूर सुबह से शाम तक मेहनत करता है और शाम को अपनी मजदूरी लेकर घर लौटता है। लेकिन एक शिक्षा मित्र को अपने ही मेहनत के मानदेय के लिए हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता है। आखिर यह व्यवस्था कब बदलेगी?

साथियों, हमारा भी परिवार है। हमारे भी बच्चे हैं, माता-पिता हैं। बच्चों की स्कूल फीस जमा करनी है, घर का राशन लाना है, बिजली का बिल भरना है और माता-पिता की जरूरतों को पूरा करना है। घर की जिम्मेदारियां किसी का इंतजार नहीं करतीं। जब खर्च समय पर करना पड़ता है, तो हमारा मानदेय समय पर क्यों नहीं मिल सकता?

हम कोई एहसान नहीं मांग रहे हैं। हम अपनी मेहनत का मानदेय समय पर देने की मांग कर रहे हैं।

हम सभी संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों से विनम्र निवेदन करते हैं कि शिक्षा मित्रों की इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें और मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह समय से सुनिश्चित कराने की कृपा करें।

हमारी आर्थिक परेशानियों को समझिए। हमारे परिवारों की चिंता कीजिए। हम भी सम्मानपूर्वक जीवन जीना चाहते हैं और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं।

अब समय आ गया है कि शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान की एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित हो, त�

 

Leave a Comment