Shikshamitra News: शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी, पढ़िए सूचना

Shikshamitra News: शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी, पढ़िए सूचना

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों shikshamitro की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA के माध्यम से भेजा। प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) TET में अवसर, सेवा नियमावली और स्थानांतरण प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई। संगठन ने नवंबर 2026 में सेवारत शिक्षकों teacher के लिए प्रस्तावित विशेष टीईटी TET में शिक्षामित्रों shikshamitro को भी आवेदन का अवसर देने की मांग की।

Read More: बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को मिल सकता है एक और तोहफा ,मांगपत्र पर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आदेश जारी

ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षामित्र करीब 25 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag में पूरी निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य कर रहे हैं।ऐसे में उन्हें विशेष टीईटी TET में शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए। शिक्षामित्रों shikshamitro के भविष्य को सुरक्षित एवं स्थायी करने के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाए जाने तथा अधिवर्षता आयु 62 वर्ष निर्धारित करने की मांग भी की गई। इसके अलावा लंबे समय से लंबित अंतर्जनपदीय एवं अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो शिक्षामित्र shikshamitra विधिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में विश्वनाथ सिंह, गजाधर दुबे, उदयवीर सिंह, बृजेश वशिष्ठ, रीना सिंह और उमेश कुमार पाण्डेय समेत अन्य शिक्षामित्र shikshamitra शामिल रहे।

Leave a Comment