शिक्षामित्रों को लेकर BJP MLC ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा लैटर,कह दी यह बड़ी मांग

शिक्षामित्रों को लेकर BJP MLC ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा लैटर,कह दी यह बड़ी मांग

इंजी. अवनीश कुमार सिंह
सदस्य विधान परिषद, लखनऊ खण्ड स्नातक, उ0प्र0

सदस्य — विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों तथा नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जाँच सम्बन्धी समिति

फोन नम्बर — 9415331700, 6393235621

सदस्य — संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति
सदस्य — विधान मण्डल सदस्यों के आवासीय परिसर सम्बन्धी जाँच समिति
सदस्य — उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की संयुक्त समिति
सदस्य — प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की स्थायी समिति

क-0114860

पत्रांक — 4399/2026-27
दिनांक — 07/09/2026

प्रतिष्ठा में,

माननीय मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश सरकार।

महोदय,

कृपया उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कुमार शुक्ला के संलग्न पत्र का अवलोकन करने का कष्ट करें जिसमें अवगत कराया गया है कि प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षा मित्र जिनको प्राथमिक विद्यालयों में 26 वर्षों का अनुभव प्राप्त है, परन्तु विशेष टेट (TET) परीक्षा में सम्मिलित किये जाने से वंचित रखा गया है।

अतएव उपरोक्त के क्रम में आपसे आग्रह है कि शिक्षा मित्रों को भी विशेष टेट (TET) में सम्मिलित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को निर्गत करने की कृपा करें।

भवदीय

इंजी. अवनीश कुमार सिंह

Leave a Comment