शिवकुमार शुक्ला जी का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने??
#शिक्षामित्रों_को_संदेश
प्रदेश के समस्त शिक्षामित्र भाइयों और बहनों उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारी गणों एवं जिला अध्यक्ष साथियों आप सबको अवगत कराना है कि संघ द्वारा सर्वसम्मत से 28 सितंबर 2026 से जनपद मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का निर्णय लिया गया था।।
Read More: Special TET 2026: पात्र शिक्षामित्र भी भर सकेंगे विशेष TET का फॉर्म, आवेदन प्रक्रिया शुरू
जो कि प्रदेश में 11 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होने के कारण तीन जनपद को छोड़कर कानपुर नगर ,,कानपुर देहात और उन्नाव को बाकी सभी जिलों में आदर्श आचार्य संहिता लागू होने एवं पूरे प्रदेश में लगातार बारिश को देखते हुए संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस कार्यक्रम को अनिश्चितकालीन ना करते हुए सिर्फ एक दिवसीय ज्ञापन का कार्यक्रम किया जएगा । 28 सितांबत 2026 को सभी साथी अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से श्रीमान जिला अधिकारी महोदय ,,श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ,,अथवा उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन उत्तर प्रदेश शासन को भेजने का काम करेंगे ।।।
साथ ही जिले स्तर की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देकर के निस्तारण की मांग करेंगे।।
इस कार्यक्रम के बाद हम सब लोग अपनी तैयारी करेंगे जिलों की मीटिंग और बैठक करके अपने शिक्षा मित्र साथियों को सक्रिय करेंगे आदर्श आचार्य संहिता समाप्त होते ही प्रदेश में लखनऊ के सरजमीं पर विशाल आंदोलन होगा।। उसकी तैयारी हम सब लोग अभी से शुरू करें और इस बार का जो आंदोलन लखनऊ में होगा वह आप आप सब की सहमति के आधार पर संपूर्ण तैयारी के साथ हम सब लोग लखनऊ आएंगे और अपनी मांगों के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन व सरकार से संघर्ष करने का काम करेंगे।।
संगठन का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के सम्मानित शिक्षामित्र भाइयों बहनों की समस्याओं का निदान ।।
यह निर्णय प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और कई सम्मानित जिला अध्यक्षों से वार्ता के बाद लिया गया है।।
शिक्षामित्र साथियों हित को देखते हुए इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।।
आपका
शिव कुमार शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष
Uppsms