शिवकुमार शुक्ला जी का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने??

शिवकुमार शुक्ला जी का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने??

प्रदेश के सभी सम्मानित शिक्षा मित्र भाइयों और बहनों आप सबको अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ द्वारा समय-समय पर सरकार से वार्ता भी किया गया और लगातार कार्यक्रम संवाद से समाधान का भी चला रहा है आगे चलता रहेगा ।।

परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जहां शासन द्वारा शिक्षामित्र को विशेष टेट में सम्मिलित नहीं किया गया,, भरंक नहीं दिया गया,, माननीय मुख्यमंत्री जी के आश्वासन के बाद 62 वर्ष आयु सीमा सेवानिवृत्ति का निर्धारण नहीं किया गया,, और साथी नियमितीकरण के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया ,,जबकि लगातार प्रयास संगठन के द्वारा किया जा रहा है ।।

 इन्ही सब समस्याओ को लेकर के 28 तारीख 2026 से जनपद मुख्यालय पर धरने का आगाज किया गया है ।।

जिसमें एक मूल बिंदु यह भी है कि 3 जनवरी 2025 को मूल विद्यालय स्थानांतरण /अंतर्जनपदीय स्थानांतरण आदेश का अनुपालन अदिकरियी द्वारा नहीं कराया जा रहा है इसलिए आप सब पूरी ताकत के साथ 28 तारीख 2026 को जिला मुख्यालय पर पहुंचे संगठन को मजबूती प्रदान करे।।

 सभी मांगों से संबंधित मांग पत्र उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री जी संबोधित जिला अधिकारी के माध्यम से प्रेषित करें ।।

 साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्थानांतरण पॉलिसी पर अपना आदेश निर्गत करने के लिए जोरदार प्रदर्शन करें लगातार दो-तीन दिन पूरे प्रदेश से जब सूचनाओं का संकलन हो हमारा शिक्षा मित्र पूरी तरह से संगठन के साथ कार्यक्रम में प्रतिभा करें जब तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्थानांतरण का निर्देश जारी न कर दिया जाए तब तक किसी भी कीमत में कार्यक्रम समाप्त नहीं होगा।।

 उसके -बाद प्रदेश की बैठक होगी और बैठक के बाद प्रदेश में कार्यक्रम लगाया जाएगा ।।

 इसलिए आप सबसे अनुरोध है अपनी समस्याओं के निस्तारण तक लगातार संवाद और संघर्ष दोनों जारी रखें हर हाल में शिक्षामित्र को समस्या से निजात चाहिए ।।

 नियमितीकरण तक संघर्ष करना है क्योंकि अधिकांश साथी टेट पास हो चुके हैं जो बचे हैं उनको विभागीय टेट में शामिल कराकर उत्तीर्ण करना संगठन का लक्ष्य है।।

 क्योंकि वर्ष 2028 के बाद कोई भी अप्रशित शिक्षक कोई भी बिना टीईटी का शिक्षक विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं करेगा ऐसा सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है ।।

इसलिए हम सबको इस अभियान में शामिल होकर के अपनी समस्याओं का निदान करना है।

शिक्षण कार्य हमारा परम् कर्तव्य है।।

 अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अपनी समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करना हमारा धर्म और अधिकार है।।

नोट—- कार्यक्रम प्रत्येक जनपद में निश्चित तिथि व तारीख में तैयारी के साथ करना हमारे संगठन के पदाधिकारी का कर्तव्य है आप लोग अभी से लग जाइए और यह कार्यक्रम आपके जीवन में एक नया मोड़ ला सकता है बहुत ही महत्वपूर्ण है।।

धन्यवाद

आपका साथी

शिव कुमार शुक्ला

प्रदेश अध्यक्ष

 

Leave a Comment