स्पेशल टीईटी से शिक्षामित्रों को क्यों रखा गया दूर? पढ़िए विभाग से जुड़ी बड़ी जानकारी

स्पेशल टीईटी से शिक्षामित्रों को क्यों रखा गया दूर? पढ़िए विभाग से जुड़ी बड़ी जानकारी

प्रयागराज: स्पेशल टीईटी TET से बाहर रखने पर शिक्षामित्रों shikshamitro ने विरोध जताया है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद का कहना है कि जब वर्षों से सेवा दे रहे अध्यापकों teacher को अपनी सेवा बचाए रखने और पात्रता पूरी करने के लिए विभागीय/स्पेशल टीईटी TET में अवसर दिया जा रहा है, तो 26 वर्षों से लगातार विद्यालयों vidyalaya में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को उसी अवसर से वंचित क्यों किया जा रहा है?बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों shikshamitro ने सेवा के दौरान बीटीसी btc प्रशिक्षण पूरा किया है। इसके बावजूद उन्हें विभागीय टीईटी TET का अवसर न दिया जाना उनकी समझ से परे है।

जिला महामंत्री सुनील तिवारी और जिला संरक्षक सुरेंद्र पांडेय का कहना है कि शिक्षामित्रों shikshamitro को स्पेशल टीईटी TET से बाहर रखना उनके साथ सौतेले व्यवहार जैसा है। शिक्षामित्रों shikshamitro को नजरअंदाज किया गया तो प्रयागराज से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू होगा। शिक्षामित्रों shikshamitro ने अनुभव को ध्यान में रखते हुए नियमितीकरण पर ठोस निर्णय लेने का भी अनुरोध किया है।

Leave a Comment