14 सितंबर सोमवार को महिला शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश, जानें पूरी खबर
📢 महिला शिक्षिका/कर्मचारी विशेष अवकाश : 2026
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की अवकाश तालिका के अनुसार महिला शिक्षिकाओं/कर्मचारियों को व्रत-पर्वों के अवसर पर विशेष अवकाश की सुविधा दी गई है। करवा चौथ का अवकाश विवाहित महिला शिक्षिकाओं के लिए देय है, जबकि अन्य सूचीबद्ध व्रतों में प्रार्थना-पत्र के आधार पर अवकाश लिया जा सकता है।
Read More : महिला शिक्षिकाओं की अवकाश तालिका देखें एवं डाऊनलोड करें
✅ विशेष अवकाश हेतु प्रमुख व्रत-पर्व
संकटा चौथ — 6 जनवरी, मंगलवार
हरियाली तीज — 15 अगस्त, शनिवार
हरितालिका तीज — 14 सितंबर, सोमवार
हलषष्ठी/ललही छठ — 2 सितंबर, बुधवार
करवा चौथ — 29 अक्टूबर, गुरुवार
अहोई अष्टमी — 1 नवंबर, रविवार
जिउतिया व्रत — 3 अक्टूबर, शनिवार
📌 महत्वपूर्ण: हरियाली तीज अथवा हरितालिका तीज, संकटा चौथ, हलषष्ठी/ललही छठ, जिउतिया तथा अहोई अष्टमी जैसे व्रतों में प्रार्थना-पत्र के आधार पर किसी दो दिन का विशेष अवकाश देय है। हरियाली तीज की तिथि क्षेत्रीय मान्यताओं के अनुसार अलग हो सकती है।
🙏 सभी महिला शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी समय रहते अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक/सक्षम अधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर अवकाश स्वीकृत करा लें।