UP News: लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की

UP News: लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की

लखनऊ में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर करने और संशोधित चयन सूची जारी कर नियुक्ति देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लेटकर नारेबाजी हुई और पुलिस से 68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति के मामले को लेकर सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सीटी बजाकर और नारेबाजी कर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

ये भी पढ़े 👉 क्या उत्तर प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी

अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश में ओबीसी दिव्यांग अभ्यर्थियों के परिणाम में संशोधन कर नियुक्ति देने की बात कही गई है। उनके मुताबिक, आयोग ने 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित करने और नियुक्ति देने के साथ आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। अभ्यर्थियों ने इसी आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने ‘संदीप भैया न्याय करो’, ‘है हक हमारा आरक्षण, हम लेकर रहेंगे आरक्षण’ और ‘बाबू कल्याण सिंह अमर रहे’ सहित कई नारे लगाए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर हिरासत में लिया और ईको गार्डन भेज दिया।धक्कामुक्की के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

मंगलवार को शिक्षा मंत्री से वार्ता प्रस्तावित

धरने का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से शिक्षा मंत्री से वार्ता की गई है। उनके अनुसार, मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल और शिक्षा मंत्री के बीच वार्ता प्रस्तावित है। वार्ता में मांगों पर चर्चा के बाद अभ्यर्थी आगे की रणनीति तय करेंगे।

Leave a Comment