UP Scholarship 2026: यूपी में छात्रवृत्ति की तारीखें बढ़ीं, जानें 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को कब तक करना है आवेदन
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं yojnaon की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है.नए और नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन, सत्यापन और भुगतान की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं. ऐसे में छात्रों student को अपनी कक्षा class और आवेदन की श्रेणी के अनुसार अंतिम तिथि का ध्यान रखना होगा।
नवीनीकरण वाले छात्रों के लिए 15 अक्टूबर तक मौका
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थी 15 अक्टूबर October 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन का प्रिंट निकालकर संबंधित शिक्षण संस्थान में हार्ड कॉपी hardcopy जमा करनी होगी. इसके बाद विद्यालयों vidyalaya को 20 अक्टूबर October तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक और उपस्थिति से संबंधित विवरण दर्ज कर आवेदन अग्रसारित करने होंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक 23 अक्टूबर तक वास्तविक विद्यार्थियों का सत्यापन करेंगे. आगे डेटा की जांच और छात्रवृत्ति की मांग तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी
कक्षा 9वीं और 11वीं के नए विद्यार्थियों की अंतिम तिथि
नए आवेदन करने वाले कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन online apply की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर October 2026 निर्धारित की गई है. विद्यार्थियों student को 19 अक्टूबर October तक आवेदन का अंतिम प्रिंट निकालना होगा, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी 22 अक्टूबर तक संबंधित विद्यालय में जमा करनी होगी. विद्यालयों को 26 अक्टूबर तक आवेदन का सत्यापन कर उन्हें आगे भेजने की प्रक्रिया पूरी करनी है।
कब तक खाते में आएगी छात्रवृत्ति की राशि?
संशोधित समय-सारिणी में छात्रवृत्ति भुगतान के लिए भी तारीखें तय की गई हैं।
नवीनीकरण वाले विद्यार्थी: 4 नवंबर 2026 तक राशि भेजने का कार्यक्रम.
नए आवेदक: 20 नवंबर 2026 तक छात्रवृत्ति राशि भेजने का कार्यक्रम।
भुगतान निर्धारित प्रक्रिया, आवेदन के सत्यापन और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के पूरा होने पर निर्भर करेगा.
छात्रों को किन बातों का रखना होगा ध्यान?
छात्र आवेदन करते समय अपनी श्रेणी, शैक्षणिक विवरण और बैंक खाते Bank account से जुड़ी जानकारी information की अच्छी तरह जांच कर लें. आवेदन जमा करने के बाद यह भी सुनिश्चित करें कि संबंधित शिक्षण संस्थान ने उसे सत्यापित करके आगे भेज दिया है. केवल ऑनलाइन फॉर्म from भरना ही पर्याप्त नहीं है; निर्धारित समय में संस्थान स्तर की औपचारिकताएं पूरी करना भी जरूरी है।