UPSSSC PET 2026: 23 से 25 अक्टूबर तक होगी परीक्षा, 26 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, पढ़िए सूचना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में इस बार 26 लाख lakh से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा Exam 23, 24 और 25 अक्टूबर October को तीन दिन आयोजित की जाएगी।हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तारीख और उससे संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट website पर अलग से जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के संबंध में आयोग की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
Read More : मिशन कर्मयोगी: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए iGOT पर कोर्स करना अनिवार्य, जारी हुआ बड़ा निर्देश
पिछले वर्ष आयोजित पीईटी-2025 की तुलना में इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी है। पीईटी-2025 के लिए 25 लाख lakh 30 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें करीब 19 लाख lakh अभ्यर्थी परीक्षा Exam में शामिल हुए थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 26 लाख lakh से अधिक है। पीईटी PET के स्कोर की वैधता पिछले वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी गई है। इसका मतलब है कि पीईटी PET में प्राप्त अंक के आधार पर अभ्यर्थियों को तीन वर्ष तक विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के पदों की मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जा सकेगा।
जिन अभ्यर्थियों ने पीईटी-2025 भी दिया था और इस बार पीईटी-2026 के लिए फिर आवेदन किया है, उनके लिए भी अधिक अंक वाला स्कोर मान्य होगा। यानी यदि किसी अभ्यर्थी के पीईटी-2026 में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक अंक आते हैं तो शार्टलिस्टिंग shortlisting के लिए उसके अधिक अंक वाले स्कोर को मान्यता दी जाएगी।पिछले वर्ष की पीईटी PET के आधार पर आयोग अब तक 19 भर्ती विज्ञापन जारी कर चुका है। इन विज्ञापनों के माध्यम से करीब 25 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से करीब 12 परीक्षाएं आयोजित भी की जा चुकी हैं। दिसंबर December तक कई भर्ती परीक्षाएं exam प्रस्तावित हैं।