उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने शिक्षामित्र तथा आंगनवाड़ी को लेकर कहीं यह बात

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने शिक्षामित्र तथा आंगनवाड़ी को लेकर कहीं यह बात

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षामित्र, आशा-आंगनबाड़ी सहायिका, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पुरानी पेंशन की मांग करने वाले वरिष्ठ नागरिक, 1090 और 69000 वाले अभ्यर्थी, यूपीएसएसएससी एवं अन्य भर्ती और सैन्य भर्ती के अभ्यर्थी, टीईटी अभ्यर्थी, वकील, पेशेवर, डिलीवरी पर्सन, बीएलओ, प्रधान और विभिन्न विभागों के ईमानदार लोग उपेक्षित, उत्पीड़ित और परेशान हैं।

Read More : उत्तर प्रदेश के इस जिले में कल‌ रहेगा अवकाश, देखें बीएसए का आदेश

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की आपसी टकराहट में उत्तर प्रदेश पिस रहा है और जिनके अपने भाषण-संबोधन में अपनी कोई बात कहने को नहीं है, उनकी बातों का अब कोई असर नहीं हो रहा है। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के अंत में कहा, “ऐसे लोगों की बातों का अब कोई असर नहीं हो रहा है क्योंकि वो खुद दिन भर किसी के असर में रहते हैं। जनता अब उनको सुनने के मूड में नहीं है।

Leave a Comment