विभागीय टेट को लेकर सुशील कुमार यादव जी ने शिक्षामित्रों को दी यह बड़ी अपडेट
शिक्षामित्रों को स्पेशल TET परीक्षा में शामिल करने पर अभी नहीं हुआ कोई निर्णय, वायरल खबरों से रहें सावधान
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कराई जा रही शिक्षकों की स्पेशल TET परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल करने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही कोई आदेश शासन द्वारा जारी किया गया है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। आप लोग सचेत रहें।
साथ ही हाईकोर्ट प्रयागराज में दाखिल याचिकाओं का कोई निर्णय भी अभी तक निर्गत नहीं हुआ है।
सादर सूचनार्थ
सुशील कुमार
प्रदेश महामंत्री
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ
