10 साल बाद परिषदीय शिक्षकों के होंगे प्रमोशन, मांगी सूचना

10 साल बाद परिषदीय शिक्षकों के होंगे प्रमोशन, मांगी सूचना

एटा। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में करीब दस साल बाद शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी कर शिक्षकों से संबंधित सूचनाएं मांगी जा रही हैं। जानकारी जुटाने के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Jila Basic Shiksha Adhikari जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनुपम अवस्थी ने बताया कि जिले में करीब दो हजार शिक्षकों के प्रमोशन किए जाने हैं। इस संबंध में सभी बीईओ से जिले के करीब दो हजार शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ बीईओ से मांगा गया

शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया है कि उनकी सूचनाएं एकत्रित की जाएं। शिक्षकों की जानकारी मिलने के बाद सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। – अनुपम अवस्थी, बीएसए

शिक्षकों का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं जिससे जल्द से जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा सके। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया दिसंबर 2016 में हुई थी। इसके बाद से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। करीब दस साल के लंबे अंतराल के बाद विभाग ने इस दिशा में पहल की है। शिक्षकों की पदोन्नति होने से लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे शिक्षकों को लाभ मिल सकेगा। फिलहाल विभाग की ओर से बीईओ के माध्यम से जरूरी सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।

 

Leave a Comment