बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 10 नवंबर का घोषित हुआ स्थानीय अवकाश

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 10 नवंबर का घोषित हुआ स्थानीय अवकाश

अलीगढ़। जिलाधिकारी अलीगढ़ द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए 10 नवंबर 2026, मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में वर्ष 2026 के लिए घोषित तीन स्थानीय अवकाशों में से 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।

इसके बाद प्रमुख सचिव, सामान्य अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या 671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवंबर 2025 के क्रम में तथा सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ की विज्ञप्ति दिनांक 16 अक्टूबर 2026 द्वारा महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।

इसके चलते पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश 19 अक्टूबर 2026 के स्थान पर अब 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में क्या कहा गया?

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने संबंधी शासन के प्रचलित प्रावधानों के अंतर्गत किया जा रहा है। वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश से संबंधित आदेश के अन्य सभी प्रावधान यथावत रहेंगे।

यह आदेश अविनाश कुमार, जिलाधिकारी, अलीगढ़ द्वारा जारी किया गया है।

आदेश दिनांक: 21 अक्टूबर 2026

स्थान: अलीगढ़

Leave a Comment