बड़ी खबर: इन कर्मचारियों का 25% बढ़ेगा मानदेय, बैठक में लिया गया निर्णय

बड़ी खबर: इन कर्मचारियों का 25% बढ़ेगा मानदेय, बैठक में लिया गया निर्णय

Lucknow Honorarium Increased 25% लखनऊ, प्रसं। राज्य परियोजना कार्यालय तथा समग्र शिक्षा (बेसिक व माध्यमिक शिक्षा) के अंतर्गत जिला परियोजना कार्यालयों में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में 25 प्रतिशत वृद्धि की जाएगी।
No Hike Since 2020 कार्मिकों के मानदेय में वर्ष 2020 से कोई वृद्धि नहीं हुई थी। ऐसे में अब छह वर्ष बाद इन्हें बढ़े मानदेय का तोहफा दिया गया है। Chief Secretary Chaired Meeting मंगलवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा कार्यकारी समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। Parents Motivated For Uniform उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को प्रेरित किया जाए कि वह बच्चे को यूनिफॉर्म में भेजें।

Read More : साथी शिक्षकों से मारपीट और केस में फंसाने की दी धमकी, शिक्षिका निलंबित, पढ़िए पूरा मामला

Ensure 100 Percent DBT यूनिफॉर्म के लिए जो धनराशि डीबीटी के माध्यम से उन्हें भेजी गई थी उसका शत-प्रतिशत उपयोग करें।
Ensure 100 Percent Budget भारत सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा की अनुमोदित वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

Labs Must Have Equipment शासकीय विद्यालयों में भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहें। Only 69.60 Percent Spent वर्ष 2024-25 में उपलब्ध धनराशि का 69.60 प्रतिशत ही व्यय हुआ था। 11902 Crore Budget Approved वर्ष 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा के तहत भारत सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड द्वारा 11902 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित किया गया है।

Leave a Comment