बड़ी खबर: शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को लेकर महानिदेशक महोदया का आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश,15 दिन के आदेश यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को U-DISE+ 2026-27 में दर्ज शिक्षकों एवं मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की संख्या में अंतर को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
📄 पत्र का पूरा विवरण

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं
राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय
समग्र शिक्षा, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ–226007
सेवा में,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश।
पत्रांक: महा०नि०/एसआईएसओ/4099/2026-27
दिनांक: 30 सितम्बर, 2026
विषय:
यू-डायस 2026-27 में अंकित शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मियों की संख्या तथा मानव सम्पदा पोर्टल पर अंकित शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक की संख्या में भिन्नता के सम्बन्ध में।
महोदय/महोदया,
उपर्युक्त के संबंध में अवगत कराना है कि वर्तमान में यू-डायस 2026-27 हेतु टीचर मॉड्यूल के अन्तर्गत विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मियों का विवरण अंकित किया जाना है।
यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध शिक्षक विवरण का मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध शिक्षक विवरण से मिलान करने पर कुल शिक्षक संख्या (शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मी) में भिन्नता परिलक्षित हो रही है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि यू-डायस 2026-27 में टीचर प्रोफाइल तथा मानव सम्पदा पोर्टल पर अंकित शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मियों के विवरण का विद्यालयवार परीक्षण कर आवश्यक अपडेट/संशोधन की कार्यवाही 15 दिवस में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे कि यू-डायस पोर्टल तथा मानव सम्पदा पोर्टल पर कुल शिक्षक संख्या में एकरूपता सुनिश्चित हो सके।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा
(मोनिका रानी)
📌 पत्र की प्रतिलिपि
पत्रांक: महा०नि०/एसआईएसओ/____/2026-27 तद्दिनांक।
प्रतिलिपि: निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित—
- अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, उ०प्र० शासन।
- निदेशक/महानिदेशक, जिला शिक्षा परियोजना समिति, समस्त जनपद, उ०प्र०।
- शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
- मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), समस्त मण्डल, उत्तर प्रदेश को इस निर्देश के साथ कि नियमित अनुश्रवण करते हुए उपरोक्त कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
- खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त विकास खण्ड, उ०प्र०।
(मोनिका रानी)
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा
🔴 मुख्य बात
इस आदेश के अनुसार U-DISE+ 2026-27 और मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक आदि के विवरण का मिलान किया जाएगा। जहां संख्या में अंतर मिलेगा, वहां विद्यालयवार जांच कर आवश्यक अपडेट/संशोधन की कार्रवाई 15 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी।