शिक्षामित्रों का दर्द, सरकार से लगाई गुहार, पढ़िए सूचना

शिक्षामित्रों का दर्द, सरकार से लगाई गुहार, पढ़िए सूचना

Lakhimpur Kheri Shikshamitra Letter लखीमपुर-खीरी। जिले के शिक्षामित्र ने केंद्रीय बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग उठाई है। खीरी टाउन निवासी अतुल जोशी ने पत्र के माध्यम से कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज का निर्णय सराहनीय है, जिसके लिए समस्त शिक्षामित्र परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में अल्प मानदेय पर शिक्षामित्रों का चयन किया गया था।

In Shikshamitron Ne Kathor Parishram इन शिक्षामित्रों ने अपने कठोर परिश्रम और निष्ठा से रसातल में जा रही प्राथमिक शिक्षा को धरातल पर लाकर नौनिहालों के जीवन में ज्ञान की

Roshni Jalai Hai Shikshamitra रोशनी जलाई है। आज वही शिक्षामित्र अपने परिवार के साथ अंधकार और रसातल में धंसता चला जा रहा है। शिक्षा मित्र ने मार्मिक शब्दों में लिखा है कि वर्तमान में शिक्षामित्रों के घरों में घनघोर संकट खड़ा हो गया है। अल्प मानदेय में जीवन यापन करना दूभर हो गया है। प्राथमिक शिक्षा की मशाल जलाने वाले गुरुओं के परिवार पर रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है, जिससे उनमें हाहाकार मचा हुआ है। शिक्षामित्र अतुल जोशी ने कहा है कि हमें आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि केंद्रीय बेसिक शिक्षा मंत्री शिक्षामित्र पद को ही नियमित कर एक नए अध्याय का

Shubharambh Karenge Lakhon Shikshamitron शुभारंभ करेंगे। इससे लाखों शिक्षामित्रों के जीवन में स्थायित्व आएगा और उनके परिवार को संबल मिलेगा। उन्होंने माननीय मंत्री से करबद्ध निवेदन किया है कि शिक्षामित्रों की शैक्षिक योग्यता और दीर्घकालीन अनुभव को देखते हुए उन्हें शिक्षामित्र पद पर ही समायोजित किया जाए। यह निर्णय न्यायोचित और जनहित में होगा। अंत में उन्होंने कहा कि यदि शिक्षामित्रों को नियमित किया जाता है तो उत्तर प्रदेश के समस्त शिक्षामित्र सदैव सरकार के आभारी रहेंगे और दोगुने उत्साह से प्राथमिक शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

 

Leave a Comment